Ayodhya : सीएम योगी आदित्यनाथ पर गुरुवार को अयोध्या में साधु-संतों सहित अयोध्यावासियों ने फूल बरसाये. योगी ने कल यहां मेगा रोड शो किया. जानकारों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ ने रोड शो के सहारे हिंदुत्व की लहर पैदा करने को पूरी कोशिश की. रोड शो के बाद राम की पैड़ी के जनसभा में भाषण दिया. सीएम ने अयोध्या की गोसाईंगंज विधानसभा के गणेश बाबा में भाजपा उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थन और रूदौली विधानसभा इलाके में अपने उम्मीदवार राम चंद्र यादव के समर्थन में जनसभाएं की.
Scam : सीबीआई ने पूर्व CEO Chitra Ramkrishna के सहयोगी आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया
की न्यूज डायरी।।25 FEB।।बजट सत्र के बाद पंचायत चुनाव।।400 यूनिट तक ही बिजली में सब्सिडी।।जामताड़ाःनाव पलटी दो की मौत।।यूक्रेन संकटःपीएम मोदी ने पुतिन से की बात।।समेत कई खबरें और वीडियो.
पांच साल के कार्यकाल में 50 बार अयोध्या आया हूं
सीएम ने कहा कि मैं पहला मुख्यमंत्री हूं जो अपने 5 साल के कार्यकाल में 50 बार अयोध्या आया हूं. पहले के CM अयोध्या आने से कतराते थे. उन्हें वोट बैंक का डर था. योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कालनेमि (रामायण काल का राक्षस) अयोध्या में घुस आये हैं. वे तरह तरह से दुष्प्रचार कर रहे हैं पर उनके बहकावे में मत आना. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि अयोध्या में संतों और व्यापारियों का कोई नुकसान नहीं होगा. कहा कि पीएम मोदी की सरकार में संतों की राय और आशीर्वाद से ही अयोध्या का विकास होगा. इसे भी पढ़ें : NSE">https://lagatar.in/nse-scam-cbi-arrests-former-ceo-chitra-ramakrishnas-aide-anand-subramaniam/">NSEScam : सीबीआई ने पूर्व CEO Chitra Ramkrishna के सहयोगी आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया
राम की पैड़ी तक रोड शो का आयोजन किया गया
जनसभा से पहले अयोध्या के टेढ़ी बाजार चौराहे से राम की पैड़ी तक रोड शो का आयोजन किया गया था. आधा दर्जन रथ के साथ सीएम का रथ चल रहा था.. डीजे के बीच पुरुष और महिलाएं सांस्कृतिक दलों की टोलियां रथों के आगे नृत्य करती चल रही थीं. सीएम योगी ने रथ पर बैठकर लोगों का अभिवादन किया और भाजपा को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है. अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-25-february-2022/">सुबहकी न्यूज डायरी।।25 FEB।।बजट सत्र के बाद पंचायत चुनाव।।400 यूनिट तक ही बिजली में सब्सिडी।।जामताड़ाःनाव पलटी दो की मौत।।यूक्रेन संकटःपीएम मोदी ने पुतिन से की बात।।समेत कई खबरें और वीडियो.
Leave a Comment