Search

CM की अपील : सखी मंडल की दीदियों के हुनर को दें संबल, पलाश स्टॉल से खरीदें राखियां

Ranchi News : रक्षाबंधन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाई गई राखियां खरीदने की अपील की है. इसके लिए राज्य भर में राखी पलाश स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों के जरिए ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार उपलब्ध कराकर उनके स्वावलंबन को मजबूती दी जा रही है.
 
सखी मंडल

सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री ने सखी मंडल के प्रयासों की सराहना की और लिखा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी माताओं और बहनों ने अपने स्नेह, कला और कड़े परिश्रम से आकर्षक राखियां बनाई हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस रक्षाबंधन पर पलाश स्टॉल से राखियां खरीदकर बहनों के हुनर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को अपना समर्थन दें.

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि स्थानीय स्तर पर निर्मित इन राखियों की खरीदारी केवल एक वस्तु का क्रय नहीं, बल्कि बहनों के श्रम, सम्मान और स्वावलंबन को दिया जाने वाला संबल है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की इस पहल से पूरे राज्य में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सीधा लाभ मिलेगा और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही