Search

 
 
 

कानून-व्यवस्था को लेकर आज प्रस्तावित सीएम की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक स्थगित

 
Ranchi :    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (27 मई) को राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने वाले थे. लेकिन अपरिहार्य कारणों से आज प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है. इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jac-10th-board-result-declared-91-7-students-successful/">BREAKING

: जैक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 91.7 फीसदी छात्र सफल
उल्लेखनीय है कि इस बैठक में अवैध घुसपैठ और गंभीर आपराधिक घटनाओं सहित कुल 16 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा किया जाना था. यह बैठक सीएम आवास में होनी थी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भी मौजूद रहते. जबकि जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, जिलों के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होते.
मुख्यमंत्री इन 16 महत्वपूर्ण एजेंडों पर करने वाले थे चर्चा - बड़ी आपराधिक घटनाएं. - साइबर अपराध. - अवैध हथियार. - अवैध घुसपैठ. - महिलाओं के प्रति अत्याचार. - एसटी-एससी के प्रति अत्याचार. - भूमि विवाद. - मॉब लिंचिंग. - माननीय की सुरक्षा. - कोर्ट की सुरक्षा. - सांप्रदायिक घटना. - जातीय तनाव. - एसिड अटैक. - अवैध खनन. - अवैध लॉटरी. - अवैध शराब.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही