Search

 
 
 

JPSC परीक्षा को देखते हुए CNG ऑटो चालक महासंघ ने स्थगित किया बंद का आह्वान

Ranchi: झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने 19 अप्रैल को बुलाई गई बंद और बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया है. दरअसल 19 अप्रैल को JPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित है. जिसे देखते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने शनिवार को बताया कि 19 अप्रैल को टाटीसिल्वे स्थित सरला बिरला स्कूल में बैठक बुलायी गयी थी.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने 19 अप्रैल को बुलाई गई बंद और बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया है. दरअसल 19 अप्रैल को JPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित है. जिसे देखते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने शनिवार को बताया कि 19 अप्रैल को टाटीसिल्वे स्थित सरला बिरला स्कूल में बैठक बुलायी गयी थी. लेकिन इस स्कूल में भी परीक्षा आयोजित है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.


उन्होंने कहा कि परीक्षा देने के लिए बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो, यह महासंघ की प्राथमिकता है. इसी कारण बंद को फिलहाल टाल दिया गया है.


प्रदेश अध्यक्ष ने सभी ऑटो चालक और मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित भाड़ा ही लें और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के साथ समन्वय स्थापित करें. उन्होंने कहा कि भाड़ा निर्धारण को लेकर जल्द ही अंतिम निर्णय लागू किया जाएगा.


महासंघ ने कहा कि ऑटो चालकों को चाहिए कि वे किसी भी तरह की अतिरिक्त वसूली से बचें, ताकि संगठन की छवि पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े और यात्रियों के बीच भरोसा बना रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही