Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत में कोयले का आयात वित्त वर्ष 2022-23 में 32 फीसदी बढ़ा, मंगाया गया 14.85 करोड़ टन कोयला

NewDelhi :  वित्त वर्ष 2022-23 के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में भारत में कोयले का आयात  32 प्रतिशत बढ़कर 14.85 करोड़ टन हो गया. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 11.23 करोड़ टन था.  रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-फरवरी के दौरान कोकिंग कोयले का आयात 7.69 प्रतिशत बढ़कर 5.05 करोड़ टन पर पहुंच गया. जो एक साल पहले समान अवधि में 4.68 करोड़ टन था. केवल फरवरी माह में कोकिंग कोयले का आयात बढ़कर 44 लाख टन पर पहुंच गया. जो फरवरी 2022 में 40.3 लाख टन था. वहीं फरवरी माह में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.16 करोड़ टन रहा. जो पिछले साल फरवरी में 94.2 लाख टन रहा था. ‘एमजंक्शन’ की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है.

भारत दुनिया के शीर्ष पांच कोयला उत्पादक देशों में शामिल

बता दें कि भारत दुनिया के शीर्ष पांच कोयला उत्पादक देशों में शामिल है. इसके बावजूद इसे अपनी कोयले की कुछ जरूरत को आयात के जरिये पूरा करना पड़ता है. इस्पात विनिर्माण का प्रमुख कच्चा माल कोकिंग कोयला है. इसलिए भारत कोकिंग कोयला के आयात पर काफी निर्भर है. इसे भी पढ़ें : कुर्मी">https://lagatar.in/jharkhand-rail-stop-movement-of-kurmi-samaj-continues-today-these-trains-will-remain-canceled/">कुर्मी

समाज का रेल रोको आंदोलन 5 अप्रैल से जारी, आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

सस्ता होने के कारण  भारतीय कारोबारी और उपभोक्ता कर रहे हैं कोयला आयात

एमजंक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय वर्मा ने कहा कि  ऊंची घरेलू मांग के साथ-साथ समुद्र के रास्ते आने वाले कोयले के सस्ता पड़ने की वजह से भारतीय कारोबारी और उपभोक्ता कोयले का आयात कर रहे हैं. कहा कि घरेलू स्तर पर आपूर्ति बढ़ने तथा स्टॉक की बेहतर स्थिति की वजह से आने वाले महीनों में कोयले का आयात घट सकता है. एमजंक्शन, टाटा स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) का बिजनेट-टू-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स संयुक्त उद्यम है. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/adani-case-what-did-the-congress-do-termed-his-ally-veteran-leader-sharad-pawar-as-scared-and-greedy/">अडानी

प्रकरण : यह क्या किया कांग्रेस ने! अपने सहयोगी दिग्गज नेता शरद पवार को डरा हुआ और लालची करार दिया…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही