Search

 
 
 

रामगढ़: कोयला लदा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए कोल माफिया के समर्थक

 
Ramgarh: हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपिया में बीती रात वन विभाग की टीम ने अवैध कोयला लदा 5 ट्रैक्टर जब्त किया. जब्त किए गए ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम लेकर आने लगी. जैसे ही यह खबर अवैध कोयले के कारोबार में शामिल माफिया को पता चला उसके समर्थक लाठी डंडे से लैस होकर खपिया जंगल के समीप पहुंचे और जब्त किए गए ट्रैक्टरों को छुड़ा ले गए. इस बीच वहां मौजूद वन विभाग के कर्मी भी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे. जानकारी के अनुसार ग्रामीण और कोयला तस्करों के समर्थक वन विभाग के कर्मियों को घेर लिया. वन कर्मियों का कहना है कि गिद्दी पुलिस को सूचना देने के घंटों बाद भी घटना स्थल पर नहीं पहुंची. इसके बाद विवश होकर जब्त किए गए ट्रैक्टर को छोड़कर किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा. बता दें कि गिद्दी थाना क्षेत्र के खापिया जंगल में बीते कई दिनों से अवैध कोयले की तस्करी की सूचना वन विभाग को मिल रही थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. इसे भी पढ़ें - नीट">https://lagatar.in/neet-paper-leak-cbi-reaches-hazaribaghs-oasis-school-interrogation-of-the-principal-continues/">नीट

पेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही