Search

 
 
 

कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी ने ईडी से फिर समय मांगा

Ranchi News: कोयला घोटाले में दूसरे चक्र की छापेमारी के दौरान ईडी ने 160 करोड़ रुपये निवेश को फ्रीज कर दिया था. ईडी द्वारा फ्रीज किया गया निवेश एलबी सिंह से संबंधित है. फ्रीज किये गये निवेश सहित छापामारी में मिले अचल संपत्ति के दस्तावेज की जांच के बाद ईडी ने एलबी सिंह के पारिवारिक सदस्यो और रिश्तेदारों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ईडी कार्यालय में हाजिर होने के बदले फिर समय मांगा है. उन्होंने ईडी से 10 दिनों का समय मांगा है. उनके द्वारा समय मांगे जाने का यह दूसरा मौका है.


कोयला घोटाले में दूसरे चक्र की छापेमारी के दौरान ईडी ने 160 करोड़ रुपये निवेश को फ्रीज कर दिया था. ईडी द्वारा फ्रीज किया गया निवेश एलबी सिंह से संबंधित है. फ्रीज किये गये निवेश सहित छापामारी में मिले अचल संपत्ति के दस्तावेज की जांच के बाद ईडी ने एलबी सिंह के पारिवारिक सदस्यो और रिश्तेदारों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया. 

इसे भी पढ़ें- 

 


ईडी ने एलबी सिंह के भाई विश्व विजय सिंह, पत्नी आरती सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह को समन जारी किया था. लेकिन उनमें से पहले और दूसरे समन पर कोई पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुआ. एलबी सिंह के भाई और साले ने पहले एक-एक महीने का समय मांगा था. बाद में 20-20 दिन का समय मांगा. 


आरती सिंह ने पहले समन पर हाजिर होने के बदले 10 दिनों का समय मांगा. ईडी ने दूसरा समन जारी कर उन्हें 27 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया. लेकिन उन्होंने फिर समय मांगा है. हालांकि ईडी ने अभी उनके आवेदन पर विचार नहीं किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही