Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुर्गा पाड़ा या कोरोना पाड़ा : एक हजार दर्शकों की जुटी भीड़ कोरोना घर ले जाने के लिए

Advertisement
Advertisement
Prasenjit Singh Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह निर्मलनगर बस्ती में नदी घाट पर गुरुवार को खुलेआम मुर्गा पाड़ा चल रहा है. मुर्गा लड़ाने के लिए जमकर पैसों की बाजी लगती है. इसे देखने के लिए भीड़ भी काफी संख्या में होती है. कोरोना काल में भी जमकर मुर्गा लड़ाई हो रहा है. मुर्गा पाड़ा के आयोजन पर प्रशासन ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है. लेकिन यहां प्रतिबंध का कोई असर नहीं है. ऊपर से कोरोना पूरे देश-दुनिया में फैला रहा है. जमशेदपुर में भी लोग घरों से कम निकल रहे हैं. बाजार में भीड़ न के बराबर है, लेकिन सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में लोग कोरोना लेने के लिए मुर्गा पाड़ा पहुंच रहे हैं. यहां मुर्गा पाड़ा में मुर्गा लड़ाने के लिए और देखने के लिए पहुंचे लोगों की संख्या लगभग एक हजार है. सरकार द्वारा लोगों को जागरूक करने के बावजूद लोग यहां पहुंचे हैं. मानो लोग मुर्गा लड़ाई देखने नहीं, बल्कि कोरोना अपने घर ले जाने आए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/MURGA-PAda-2-300x165.jpg"

alt="" width="300" height="165" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/sdo-conducted-mask-checking-campaign-in-chaibasa-encroachments-were-also-removed/">चाईबासा

में एसडीओ ने चलाया मास्क चेकिंग अ‍भियान, अतिक्रमण भी हटवाए 

प्रशासन सिर्फ बाजार में घूम रही

सीतारामडेरा पुलिस भी वहां नहीं पहुंच रही है. प्रशासन प्रतिदिन बाजार में अभियान चलाकर दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों से और मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूल करती है, लेकिन वहां कोई पदाधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं. कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों को बुधवार को उपायुक्त ने भी उठक-बैठक करवाई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही