Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रातभर हुई बारिश से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, आज भी कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

New Delhi : रविवार को रातभर दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई है. जिसके कारण ठंड बढ़ गई है. वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा में गरज के साथ तेज बारिश हुई है. बारिश के कारण सड़कों पर कई जगह जलजमाव हो गया है. बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार यानी 30 जनवरी को भी दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना जतायी है.   इसे भी पढ़ें - बापू">https://lagatar.in/special-on-bapus-death-anniversary-bapus-urn-was-brought-to-hazaribagh/">बापू

की पुण्यतिथि पर विशेष : हजारीबाग लाया गया था बापू का अस्थि कलश

आज भी दिनभर रुक-रुककर बारिश की संभावना 

IMD के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव हुआ है. उत्तर भारत में आज भी दिनभर रुक-रुककर बारिश हो सकती है. ऐसे में एक बार फिर तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गयी है. संभावना जतायी जा रही है कि आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को पंजाब का मुक्तसर शहर सबसे ठंडा स्थान रहा. जहां का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में है. हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें - बंदोबस्त">https://lagatar.in/nothing-is-correct-in-settlement-office-read-special-report/">बंदोबस्त

कार्यालय में कुछ भी दुरुस्त नहीं, पढ़‍िये स्‍पेशल र‍िपोर्ट

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना 

जम्मू-कश्मीर में  भी आज बादल छाये रहेंगे. कश्मीर में व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में व्यापक बारिश-बर्फबारी और जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना है. श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें - वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-leprosy-day-on-the-lines-of-tb-champion-now-leprosy-champion/">वर्ल्ड

लेप्रोसी डे: टीबी चैंपियन की तर्ज पर अब लेप्रोसी चैंपियन [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही