Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में ठंड की दस्तक, लुढ़क रहा पारा, 16.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

Ranchi: झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है. धीरे-धीरे पारा भी लुढ़क रहा है. पिछले 24 घंटे में लातेहार में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों से बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हो सकती है. 


23 और 24 को धुंध और कोहरा का भी असर


मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर से धुंध और कोहरा का भी असर दिखने लगेगा. इन दोनों दिनों में सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा.


25 और 26 को बारिश की संभावना


मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे. राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है, जबकि शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा. 26 अक्टूबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे. राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है, जबकि शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा.


 27 और 28 को छाये रहेंगे बादल


 मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे. राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ेगी. पारा में गिरावट भी हो सकती है. 

 

पिछले 24 घंटे में जानें कहां कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

 

स्थान अधिकतम(डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम(डिग्री सेल्सियस)
रांची 31.8  19.6
जमशेदपुर 33.6  21.0
डालटनगंज 34.6    20.7
बोकारो   32.1   21.6
चाईबासा 33.8 21.6
खूंटी 31.5 18.6
लोहरदगा 29.9 17.3
लातेहार 27.6 16.5
सरायकेला 32.6 21.2
गोड्डा 34.0 21.7

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.         
                      
                   
                  
                    
                   
                        
                   
                       
                    
                       

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही