Search

 
 
 

कहर बरपाएगी सर्दी, अगले 4 दिनों में न्यूनतम पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरेगा

झारखंड में सर्दी कहर बरपाने को तैयार है. सोमवार को इसका ट्रेलर भी दिखा. आसमान में बादल छाये रहे. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान का पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है.
 

Ranchi : झारखंड में सर्दी कहर बरपाने को तैयार है. सोमवार को इसका ट्रेलर भी दिखा. आसमान में बादल छाये रहे. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान का पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं, सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ होगा. 

 

 चाईबासा में अधिकतम तापमान रहा 29.8 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि रांची में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज में 27.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 26.1 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 25.6 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 24.1 डिग्री सेल्सियस, लातेहार में 20.8 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला में 29.3 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा में 29.1 डिग्री सेल्सियस और गुमला में 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

गुमला में न्यूनतम तापमान रहा 10.3 डिग्री सेल्सियस

पिछले 24 घंटे में गुमला में सबसे न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रांची में न्यूनतंम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज में 11.5 डिग्री सेल्सियस, बोकारो और चाईबासा में 13.6 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 13.0 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 12.4 डिग्री सेल्सियस, लातेहार 11.9 डिग्री सेल्सियस, सरायलेला में 14.4 डिग्री सेल्सियस और गोड्डा में 14.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही