Search

 
 
 

कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी: लातेहार डीसी

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने प्रखंडवार जन्म प्रमाणपत्र के  लंबित मामलों, सुधार कार्यों व वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए 31 मार्च तक कम से कम 80 प्रतिशत जन्म प्रमाणपत्र का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई. इसमें विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की समीक्षा की गई. डीसी ने प्रखंडवार जन्म प्रमाणपत्र के  लंबित मामलों, सुधार कार्यों व वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए 31 मार्च तक कम से कम 80 प्रतिशत जन्म प्रमाणपत्र का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग भ होगी.


उन्होंने  कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो और आवंटित राशि का शत-प्रतिशत उपयोग निर्धारित समय सीमा के भीतर करें. मनरेगा जॉब कार्ड के ई-केवाईस के माध्यम से नवीकरण कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 1,65,238 श्रमिकों में से 1,15,038 का e-KYC पूर्ण किया जा चुका है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लंबित मामलों के संबंध में डीसी ने कहा कि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

 


बैठक में छात्रवृत्ति, पोशाक, मुख्यमंत्री पशुधन विकास, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान, पीएम-जनमन, सड़क निर्माण समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई. डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बना कर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने व बाधाओं को दूर करते हुए उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही