Search

 
 
 

रामगढ़: घरेलू विवाद में हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

शहर के रानी बागी मुहल्ले में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हत्या में बदल गया. रविवार रात झगड़े के दौरान पति दिनेश गोसाई ने अपनी पत्नी सीता देवी (29) के सिर पर हथौड़े और ईंट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
 

Ramgarh : शहर के रानी बागी मुहल्ले में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हत्या में बदल गया. रविवार रात झगड़े के दौरान पति दिनेश गोसाई ने अपनी पत्नी सीता देवी (29) के सिर पर हथौड़े और ईंट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद घायल सीता देवी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों किराए के मकान में अपने दो बेटों के साथ रह रहे थे.

 

मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति दिनेश गोसाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही