Search

 
 
 

देवघर पुलिस की नई पहल, व्हाट्सएप चैटबॉट से घर बैठे दर्ज कर सकेंगे शिकायत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बढ़ती सुरक्षा जरूरतों व डिजिटल माध्यमों के उपयोग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस सेवा के शुरू होने के बाद लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे.
 

Deoghar : देवघर पुलिस लोगों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए तकनीक की मदद से नई पहल शुरू करने की तैयारी में है. जिले में जल्द ही व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू होगी, जिससे आम लोगों को पुलिस से जुड़ी सेवाएं पाने के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बढ़ती सुरक्षा जरूरतों व डिजिटल माध्यमों के उपयोग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस सेवा के शुरू होने के बाद लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे. पुलिस ने जरूरी जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे. इससे पुलिस और आम जनता के बीच संवाद भी आसान होगा. चैटबॉट के जरिए लोग खोए हुए मोबाइल की सूचना दर्ज करा सकेंगे. साथ ही यातायात नियम, जाम की स्थिति और चालान से जुड़ी जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी. इसके अलावा चरित्र प्रमाण पत्र और नौकरी के लिए किए गए पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति भी अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी.

 


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोग इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुरक्षा से जुड़े सुझाव और अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकेंगे. इससे पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. अन्य जरूरी सेवाओं और सूचनाओं तक भी लोगों की सीधी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस का मानना है कि यह पहल पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगी. आम लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा. अधिकारियों ने बताया कि चैटबॉट से जुड़ा नंबर और इसका उपयोग करने की प्रक्रिया जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही