Search

 
 
 

रांची: सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

राजधानी स्थित सदर अस्पताल परिसर में 200 बेडों का एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. इस परियोजना के लिए 190 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है. झारखंड भवन निर्माण निगम ने यह डीपीआर बनाई है.
 

Ranchi: राजधानी स्थित सदर अस्पताल परिसर में 200 बेडों का एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. इस परियोजना के लिए 190 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है. झारखंड भवन निर्माण निगम ने यह डीपीआर बनाई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विभाग का कहना है कि बढ़ते मरीजों के दबाव और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए यह अस्पताल बनाया जा रहा है. इस नए अस्पताल के बनने से मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव कम होगा. साथ ही कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स जैसी विशेष सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी. अभी इन सेवाओं के लिए मरीजों को बड़े शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों का बोझ बढ़ता है.

 

नई सुविधा शुरू होने के बाद गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिम्स पर निर्भरता कम होगी. इससे अन्य शहरों में इलाज के लिए जाने की जरूरत भी घटेगी. साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.

 

तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य खुली निविदा के जरिए कराया जाएगा. इस योजना का खर्च राज्य योजना बजट से किया जाएगा. इसमें अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण, विस्तार और उपकरणों की व्यवस्था शामिल है.

 

निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पहले और बाद में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी. सिविल सर्जन नियमित निगरानी करेंगे और रिपोर्ट तैयार कर रांची के उपायुक्त को सौंपी जाएगी. वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार राशि की निकासी होगी.

 

सरकार ने साफ किया है कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएंगे. किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. गुणवत्ता की निगरानी के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी से भी नियमित जांच कराई जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही