Search

 
 
 

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने पीएम मोदी से की मुलाकात

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया. मुलाकात के दौरान आदित्य साहू ने पीएम मोदी से झारखंड के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
 

Ranchi: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया. मुलाकात के दौरान आदित्य साहू ने पीएम मोदी से झारखंड के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. 


उन्होंने राज्य में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और उनके लाभ आम लोगों तक पहुंचने की स्थिति के बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने झारखंड के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

 

आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. आदित्य साहू ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया और भविष्य की चुनावी और संगठनात्मक रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया. इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आने की बात कही जा रही है.

 

मुलाकात के बाद आदित्य साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन झारखंड भाजपा को और मजबूत बनाने में मदद करेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही