Search

 
 
 

रांची में सफाई का महाभियान, तपोवन मंदिर क्षेत्र के नाले में उतरी पोकलेन

आगामी रामनवमी त्योहार को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. श्रद्धालुओं को स्वच्छ माहौल देने के लिए शहर-भर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाई जा रहा है.
 

Ranchi: आगामी रामनवमी त्योहार को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. श्रद्धालुओं को स्वच्छ माहौल देने के लिए शहर-भर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाई जा रहा है. नगर आयुक्त के निर्देश पर मंदिर के पास बड़े नाले की पोकलेन मशीन से गाद और कचरा निकाला जा रहा है.

 


वहीं अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती कर मैनुअल सफाई भी जारी है. अब तक करीब 20 कॉम्पैक्टर गाद हटाई जा चुकी है. अभियान के बाद क्षेत्र में दुर्गंध घटी है और जल निकासी सुचारू हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है. नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि नालियों में कचरा न डालें और स्वच्छता में सहयोग करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही