Search

 
 
 

धनबादः जोड़ापोखर क्षेत्र में दिनदहाड़े कोयले का अवैध खनन

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी व बरारी इलाके में कोयले का अवैध खनन व तस्करी का धंधा खुलेआम जारी है. हालात ऐसे हैं कि दिनदहाड़े अवैध कोयले की निकासी और ढुलाई की जा रही है. इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
 

Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी व बरारी इलाके में कोयले का अवैध खनन व तस्करी का धंधा खुलेआम जारी है. हालात ऐसे हैं कि दिनदहाड़े अवैध कोयले की निकासी और ढुलाई की जा रही है. इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.


सूचना मिलने पर जेलगोरा यूनिट की सीआईएसएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने सोमवार को शुशी माइंस गोल पोस्ट के पास छापेमारी की. टीम ने एक हीरो पैशन प्रो बाइक जब्त की है, जिसका उपयोग अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था. बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. वाहन को जोड़ापोखर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. उसके मालिक की तलाश जारी है.

 


स्थानीय सूत्रों के अनुसार बरारी क्षेत्र में कोयला तस्करों का दबदबा इस कदर बढ़ गया है कि उन्हें कानून का कोई भय नहीं है. इलाके में अवैध खनन के साथ-साथ माइंस से कोयले की ढुलाई भी बेखौफ की जा रही है. यह क्षेत्र बीसीसीएल (BCCL) के कार्यक्षेत्र से बाहर आता है, जिसके कारण बीसीसीएल की सुरक्षा एजेंसियां यहां कार्रवाई नहीं करतीं. इसी का फायदा उठाकर तस्कर लगातार अवैध खनन और तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. अवैध खनन से जहां सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही