Search

 
 
 

कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईः धनबाद SSP

एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि कोई दुकानदार या व्यापारी आवश्यक वस्तुओं को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जरूरतमंदों का शोषण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है.
 

Dhanbad : खाड़ी युद्ध का असर भारत सहित पूरे विश्व के बाजार पर हुआ है. इस आपदा का फायदा उठाते हुए धनबाद सहित झारखंड के लगभग सभी शहरों में कुछ दुकानदार मुनाफाखोरी व कालाबाजारी में जुटे हुए हैं. धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को कहा कि आम जनता के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई दुकानदार या व्यापारी आवश्यक वस्तुओं को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने खाद्य सामग्री, दवाइयां, पेट्रोलियम उत्पाद, रसोई गैस व दैनिक उपयोग की वस्तुएं की जमाखोरी व कालाबाजारी को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों का शोषण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है.

 


उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार बाजारों की निगरानी कर रही हैं. गुप्त रूप से भी सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं. ताकि ऐसे तत्वों की पहचान कर उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है जिससे बाजार में किसी प्रकार की कमी न हो.


एसएसपी ने व्यापारियों व दुकानदारों से अपील की कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझें और ईमानदारी के साथ व्यापार करें उन्होंने आम लोगों से भी संयम बरतने की अपील की. कहा कि घबराहट में आकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें. यदि किसी व्यक्ति को कहीं भी अधिक कीमत वसूले जाने. जमाखोरी या कालाबाजारी की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस या जिला प्रशासन को सूचित करें. दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही