Search

 
 
 

धनबादः बलियापुर में प्रतिबंधित मांस मिलने से तनाव, प्रशासन की सक्रियता से स्थिति सामान्य

बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंघियाटांड़ में सोमवार को प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने की सूचना से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस-प्रशासन की सक्रियता व त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई. पुलिस व प्रशासन ने हस्तक्षेप कर दोनों समुदायों के लोगों के साथ वार्ता की. क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला गया.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंघियाटांड़ में सोमवार को प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने की सूचना से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस-प्रशासन की सक्रियता व त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई.


मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री तारा देवी के रिश्तेदार शत्रुघ्न महतो के घर के पीछे खेत में प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने की खबर तेजी से फैली. इसके बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया.देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे, जिससे दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

 


स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए बलियापुर व आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया. पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई. सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी. समय रहते पुलिस व प्रशासन ने हस्तक्षेप कर दोनों समुदायों के लोगों के साथ वार्ता की. क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला गया. एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती जारी है. प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही