Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लापता युवती केस: हाईकोर्ट ने बोकारो पुलिस से संदिग्ध के नार्को टेस्ट व केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी

  •   SP बोकारो कोर्ट में हुए हाजिर

Ranchi: बोकारो की 18 वर्षीय युवती के गुमशुदगी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने बोकारो पुलिस से 2 सप्ताह में मामले के संदिग्ध के नार्को टेस्ट और इस केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. मामले की सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन से कोर्ट ने पूछा कि जब मामले में 24 जुलाई 2025 को सनहा दर्ज किया गया था, तो प्राथमिकी दर्ज करने में 4 अगस्त 2025 का समय क्यों लगा. कोर्ट में सशरीर हाजिर SP बोकारो ने कोर्ट को बताया कि मामले के मुख्य संदिग्ध का नार्को टेस्ट गुजरात में किया जाएगा, इसकी अनुमति कोर्ट से ले ली गई है. 


उनकी ओर से बताया गया कि मामले में बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना इंचार्ज के खिलाफ शोकॉज  नोटिस जारी किया गया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 7 अप्रैल निर्धारित की है. उस दिन नार्को टेस्ट और केस की स्टेटस बोकारो पुलिस से मांगी है. आज सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की और अधिवक्ता शांतनु गुप्ता ने पक्ष रखा.


 
पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने SP बोकारो से पूछा था कि युवती 7 माह से अधिक समय से बोकारो से गायब है, उसकी बरामदगी के बारे में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं. युवती कब तक बरामद कर ली जाएगी. बोकारो एसपी ने कोर्ट को बताया कि बोकारो और आसपास के तीन-चार जगह पर युवती की बरामदगी को लेकर छापेमारी की गई है. एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा है, उसका नार्को टेस्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है. 


बता दें कि मामले में लड़की की मां की ओर से हेवियस कॉपर्स दायर की गई है. सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि युवती 31 जुलाई 2025 से लापता है. मामले को लेकर बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना में कांड संख्या 147 /2025 दर्ज किया गया था. युवती के परिजन को 11 दिसंबर 2025 को मोबाइल पर एक कॉल आया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी लड़की पुणे में है. 


इसके बाद पुलिस दल ने फोन करने वाले युवक को दबोच लिया था. थाने में पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि युवती उसके दोस्त के पास पुणे में है. पुलिस की टीम युवती के पिता के साथ उस लड़के को लेकर ट्रेन से पुणे जा रही थी, इसी दौरान वह उन्हें चकमा देकर भाग गया. पुलिस अब तक युवती को नहीं ढूंढ सकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही