Search

 
 
 

Jharkhand Weather: पहले 5-6 डिग्री बढ़ेगा पारा, फिर 27-28 मार्च को आंधी व बारिश

झारखंड के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पहले तेज गर्मी पड़ेगी और इसके बाद अचानक बारिश और आंधी-तूफान का असर दिखेगा.
 

Ranchi : झारखंड के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पहले तेज गर्मी पड़ेगी और इसके बाद अचानक बारिश और आंधी-तूफान का असर दिखेगा.

 

अगले 5 दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, लेकिन अब गर्मी धीरे-धीरे असर दिखाएगी.

 

पिछले 24 घंटों में सरायकेला राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी कम है.

 

मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 27 मार्च को उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 28 मार्च को पूर्वी और मध्य इलाकों में भी मौसम खराब रह सकता है और बारिश के साथ तूफान का असर दिखेगा.

 

रांची और आसपास के इलाकों में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है, जो 26 मार्च तक बढ़कर करीब 34 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि 27 और 28 मार्च को बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है.मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खुले स्थानों पर न रहें और वज्रपात के समय पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही