Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी के दिन CBSE 12वीं और मारवाड़ी कॉलेज UG सेमेस्टर 7 की परीक्षा, छात्रों की चिंता बढ़ी

झारखंड में आगामी 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस और धार्मिक आयोजन होंगे. लेकिन इस दिन सीबीएसई कक्षा 12वीं की बायोलॉजी परीक्षा और मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक के सेमेस्टर 7 की  Introduction to literary criticism और American Literature 2 की परीक्षा है. जिससे हजारों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है.
Advertisement
Advertisement
  • जुलूस और ट्रैफिक व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ी

Ranchi :   झारखंड में आगामी 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस और धार्मिक आयोजन होंगे. लेकिन इस दिन सीबीएसई कक्षा 12वीं की बायोलॉजी परीक्षा और मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक के सेमेस्टर 7 की  Introduction to literary criticism और American Literature 2 की परीक्षा है. जिससे हजारों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. 

 

हर साल राम नवमी पर शहर के कई इलाकों में जुलूस निकलते हैं, जिससे सड़कों पर जाम और ट्रैफिक डायवर्जन की स्थिति बनती है. ऐसे में छात्रों के लिए समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है. खासकर दूर-दराज से आने वाले छात्रों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

 

छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

छात्रों का कहना है कि अगर जुलूस के कारण रास्ते बंद रहे या ज्यादा भीड़ हुई, तो वे समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाएंगे और उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. अभिभावकों ने भी प्रशासन और परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो. 

 

अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं

अब तक CBSE की ओर से इस विषय में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है कि परीक्षा की तिथि में बदलाव होगा या नहीं. हालांकि मारवाड़ी कॉलेज के प्रिसिंपल ने कहा है कि परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाएगा.

 

छात्रों को सलाह

अगर परीक्षा स्थगित नहीं की जाती तो  छात्रों को समय से काफी पहले घर से निकलना होगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वैकल्पिक रास्तों की जानकारी पहले से रखें और प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी पर नजर बनाए रखें. 

 

छात्र और अभिभावक दिशा-निर्देश के इंतजार में

राम नवमी जैसे बड़े त्योहार और महत्वपूर्ण परीक्षाओं का एक ही दिन पड़ना प्रशासन और संस्थानों के लिए चुनौती बन गया है. अब देखना यह होगा है कि छात्रों की सुविधा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

 

परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाता है या फिर विशेष व्यवस्था के जरिए राहत दी जाती है. फिलहाल, अनिश्चितता के बीच छात्र और अभिभावक स्पष्ट दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही