Search

भारत के क्रिकेट कैलेंडर पूरी तरह भरा, आराम का मौका नहीं

Lagatar Desk: आने वाले 15-18 महीनों तक भारतीय क्रिकेट टीम का कैलेंडर पूरी तरह  भरा हुआ नजर आ रहा है. जिसमें आईपीएल से लेकर लगातार अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज, एशियन गेम्स और 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक का मुकाबला शामिल है. जून में आयरलैंड दौरे की घोषणा ने इस व्यस्तता पर आखिरी मुहर लगा दी है. खिलाड़ियों के पास थोड़ा भी आराम करने का मौका नहीं है.


भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत उसका मार्केट वैल्यू है. यही कारण है कि दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ सीरीज खेलने को प्राथमिकता देते हैं. सभी चाहते है कि टीम इंडिया उनके देश का दौरा करे, क्योंकि इससे प्रसारण और कमाई दोनों में वृद्धि होती है. लगातार मुकाबले से खिलाड़ियों के लिए आराम के समय में कमी होती है. इसका असर खिलाड़ियों पर पड़ता है. निरंतर क्रिकेट, लंबी यात्राएं और अलग-अलग फॉर्मेट के खेल से खिलाड़ियों के मानसिक और शारीरिक थकान को बढ़ाते हैं.

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के दबाव को कम करने के लिए 3 अलग-अलग टीमों का फॉर्मूला अपनाया है. जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 के लिए अलग खिलाड़ी होंगे. इससे पूरी तरह तो नहीं, लेकिन कुछ हद तक राहत मिलती है. विशेषकर ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी सबसे ज्यादा दबाव में रहते हैं. उन्हें एक सीरीज खत्म होते ही दूसरी सीरीज के लिए तैयार रहना पड़ता है.

 

28 मार्च से आईपीएल मैराथन की शुरुआत होगा, जो 65 दिनों तक चलने वाले है. इस टूर्नामेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सिलसिला शुरू हो जाएगा. जून में अफगानिस्तान सीरीज, फिर आयरलैंड, उसके बाद इंग्लैंड दौरा इस तरह भारतीय टीम हर महीने मैदान पर होगी. इन सभी सीरीज का असली लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp