Search

 
 
 

साहिबगंज : भाजपा जिला अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप, पति ने दर्ज कराई शिकायत

झारखंड के साहिबगंज जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है. भाजपा के जिला अध्यक्ष गौतम यादव पर एक मुस्लिम महिला को बहला-फुसलाकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में महिला के पति ने जिरवाबाड़ी थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
 

Sahibganj : झारखंड के साहिबगंज जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है. भाजपा के जिला अध्यक्ष गौतम यादव पर एक मुस्लिम महिला को बहला-फुसलाकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में महिला के पति ने जिरवाबाड़ी थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

 

शिकायतकर्ता मोहसिन मियां ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गौतम यादव, जो उसके घर वर्षों से आना-जाना करता था, इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बना लिया. मोहसिन के अनुसार, बीते 4 मार्च 2026 को होली के दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और इसका वीडियो व फोटो भी अपने मोबाइल में कैद किया.

 

पीड़ित का आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर गौतम यादव और उसकी पत्नी ने मिलकर उसका मोबाइल तोड़ दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर देसी कट्टा निकालकर उसके सिर पर तान दिया और दोबारा घर आने पर गोली मारने की धमकी दी.


मोहसिन ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और गौतम यादव ने मिलकर उसे उसके ही घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह कई दिनों से दर-दर भटकने को मजबूर है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी अपने राजनीतिक प्रभाव का धौंस दिखाकर उसे लगातार डराने-धमकाने का काम कर रहा है.

 

पीड़ित ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए गौतम यादव और अपनी पत्नी उम्मे सलमा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही