Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 10 हजार जवान तैनात, 24 जिलों में सुरक्षा की कड़ी तैयारी

झारखंड में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में है. राज्य के सभी 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक तैयारी कर ली गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में है. राज्य के सभी 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक तैयारी कर ली गई है. पुलिस ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि संभावित हालात से निपटने के लिए विशेष मॉक ड्रिल भी की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

 

त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए 10 हजार से अधिक पुलिस बल और अर्द्धसैनिक जवानों की तैनाती की गई है. खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

 

राज्य के रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, हजारीबाग और लोहरदगा जिलों को सेंसिटिव जोन घोषित किया गया है, जहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इनमें भी रांची और हजारीबाग में सबसे अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भीड़भाड़ वाले इलाकों, जुलूस मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा दंगा नियंत्रण वाहन, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और विशेष गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे. हर स्तर पर निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.

 

आधुनिक तकनीक का भी व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है. संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से आसमान से निगरानी की जाएगी, वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

 

इसके साथ ही अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी. प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए. आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही