Search

 
 
 

रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, उपद्रवियों व आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल

रामनवमी पर्व को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आ रही है. किसी भी संभावित उपद्रव या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस केंद्र में सोमवार को व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.
 
  • पुलिस ने दंगा नियंत्रण, आंसू गैस और रबर बुलेट का किया अभ्यास

Dhanbad :   रामनवमी पर्व को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आ रही है. किसी भी संभावित उपद्रव या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस केंद्र में सोमवार को व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.

 

इस दौरान दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं का अभ्यास कराया गया. मॉक ड्रिल में दंगा निरोधक टीम ने संभावित उपद्रव, हुड़दंग और अचानक उत्पन्न होने वाली भीड़ की स्थिति से निपटने का जीवंत प्रदर्शन किया.

 

जवानों ने आंसू गैस के गोले दागने और रबर बुलेट के इस्तेमाल की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में तेजी से नियंत्रण पाया जा सके. 

 

Uploaded Image

 

इस मौके पर डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने पुलिस जवानों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में संयम और धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी है. उन्होंने बल देते हुए कहा कि सभी कार्रवाई पुलिस मैनुअल के अनुरूप ही की जानी चाहिए.

 

Uploaded Image

 

 

साथ ही आपात स्थिति में तत्परता, सूझबूझ और टीमवर्क के साथ हालात को नियंत्रित करने पर विशेष जोर दिया. सुमित कुमार ने जवानों को यह भी निर्देश दिया कि भीड़ के बीच किसी भी व्यक्ति से अनावश्यक उलझाव से बचें, बल्कि नियमों के तहत कार्रवाई करें.

 

Uploaded Image

 

साथ ही हुड़दंगियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त और कानूनी कदम उठाने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभ्यास से न सिर्फ जवानों की तैयारी मजबूत होती है, बल्कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में भी बड़ी मदद मिलती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही