Search

 
 
 

सरायकेला : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, LRDC ऑफिस का कर्मी व ब्रोकर 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में टीम ने सरायकेला स्थित एलआरडीसी कार्यालय से सरकारी कर्मी प्रीतम आचार्य और ब्रोकर को पांच लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
 

Sarakela :  झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में टीम ने सरायकेला स्थित एलआरडीसी कार्यालय से सरकारी कर्मी प्रीतम आचार्य और ब्रोकर को पांच लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

 

जानकारी के अनुसार, जमीन मुआवजा से जुड़े एक मामले के निपटारे और पक्ष में रिपोर्ट देने के एवज में दोनों ने वादी से 40 लाख रिश्वत की मांग की थी. वादी सोमवार को पहली किस्त लेकर एलआरडीसी कार्यालय के पास पहुंचा था. 

 

जैसे ही उसने प्रीतम आचार्य और ब्रोकर को पैसे दिए. वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने दोनों को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही