Search

 
 
 

धनबाद :  सड़क हादसे में दुमका CID में पदस्थापित महिला ASI की मौत, पति घायल

शहर के आईएसएम गेट के समीप सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में सीआईडी में पदस्थापित महिला एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई.
 

Dhanbad :  शहर के आईएसएम गेट के समीप सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में सीआईडी में पदस्थापित महिला एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई. जबकि उनके पति सुरेश उरांव घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

 

जानकारी के अनुसार, शैलू प्रभा जयंती तिर्की दुमका में सीआईडी में एएसआई के पद पर कार्यरत थीं. वह सरहुल पर्व मनाने के लिए अपने पैतृक घर रांची के मोरहाबादी सरायटांड़ गई थीं.  पर्व समाप्त होने के बाद वह सोमवार को अपने पति के साथ बाइक से रांची से दुमका लौट रही थीं.

 

Uploaded Image

 

जैसे ही उनकी बाइक धनबाद के आईएसएम गेट के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक ओर से आ रहे ऑटो और दूसरी ओर से बाइक के बीच असंतुलन की स्थिति बन गई. इस दौरान बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे शैलू प्रभा जयंती तिर्की सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.

 

 

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान ही शैलू प्रभा जयंती तिर्की ने दम तोड़ दिया.

 

 

इस दुर्घटना में उनके पति सुरेश उरांव को भी हल्की चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई.

 

Uploaded Image

 

प्रारंभिक जांच में सड़क पर अचानक बनी स्थिति और वाहन संतुलन बिगड़ने को हादसे की वजह माना जा रहा है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है. सहकर्मियों ने शैलू प्रभा जयंती तिर्की को एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी बताया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही