Search

 
 
 

धनबादः UGC कानून लागू करने की मांग को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव ने कहा कि इस कानून से वही लोग भयभीत हैं, जो वर्षों से छात्रों और समाज के कमजोर वर्गों का शोषण करते आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें जानबूझकर इस कानून के खिलाफ माहौल बना रही हैं.
 

Dhanbad : यूजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग व भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सोमवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे.  


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से यूजीसी कानून जल्द लागू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. उन्होंने भारत बंद का भी आह्वान किया. ताकि देशव्यापी स्तर पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जा सके.

 


वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी कानून छात्रों के अधिकारों की रक्षा, सम्मानजनक शिक्षा व्यवस्था व समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस कानून के लागू होने से कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को भेदभाव से मुक्ति मिलेगी और शिक्षा का माहौल अधिक न्यायपूर्ण बनेगा.


प्रदर्शन में शामिल पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव ने कहा कि इस कानून से वही लोग भयभीत हैं, जो वर्षों से छात्रों और समाज के कमजोर वर्गों का शोषण करते आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें जानबूझकर इस कानून के खिलाफ माहौल बना रही हैं. ताकि सामाजिक न्याय की प्रक्रिया को रोका जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही