Search

 
 
 

धनबादः मेयर संजीव सिंह व डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने कार्यभार संभाला, विकास पर जोर

मेयर संजीव सिंह व डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने सोमवार को शहर के लुबी सर्कुलर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया. संजीव सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित व प्रदूषण मुक्त बनाना है. वर्तमान में यहां वायु प्रदूषण व जल संकट बड़ी चुनौती है. इनके समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जाएगी.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम की नई टीम ने अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू कर दिया है. मेयर संजीव सिंह व डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने सोमवार को शहर के लुबी सर्कुलर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया. निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नई टीम का स्वागत किया. 


कार्यभार संभालने के बाद मेयर संजीव सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित व प्रदूषण मुक्त बनाना है. वर्तमान में यहां वायु प्रदूषण व जल संकट बड़ी चुनौती है. इनके समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जाएगी. विकास कार्यों में पारदर्शिता रखी जाएगी और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. ताकि योजनाएं जमीनी स्तर पर सफल हो सकें.

 


उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और पेयजल आपूर्ति में सुधार लाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे. शहर के हर वार्ड की समस्याओं का सर्वे कराकर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा.

 

डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है. मेयर व निगम प्रशासन के साथ मिलकर टीम वर्क के जरिए शहर के समग्र विकास के लिए काम करेंगे. जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियमित जनसुनवाई की जाएगी. ताकि लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही