Search

 
 
 

झारखंड में 165.83 करोड़ में बनेंगे मेडिकल कॉलेज व 500 बेड के अस्पताल

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा वित्तीय आवंटन किया है. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज और 500 बिस्तरों वाले अस्पतालों के निर्माण के लिए कुल 1,65,83,00,000 रुपये की स्वीकृति दी गई है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा वित्तीय आवंटन किया है. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज और 500 बिस्तरों वाले अस्पतालों के निर्माण के लिए कुल 1,65,83,00,000 रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह राशि राज्य के चार प्रमुख जिलों बोकारो, दुमका, हजारीबाग और पलामू में चल रही परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी.

 

जारी आदेश के अनुसार बोकारो जिले में 500 बिस्तरों वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भवन के निर्माण के लिए सबसे अधिक 65.83 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. दुमका में मेडिकल कॉलेज और 500 बेड अस्पताल निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं.

 

हजारीबाग में इस कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं पलामू जिले में भी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है.

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस राशि की निकासी और व्यय की जिम्मेदारी सिविल सर्जन, रांची को दी गई है. सभी निर्माण कार्यों का संचालन झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही