Search

 
 
 

रामगढ़ः पीटीपीएस बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन

पतरातू के पीटीपीएस न्यू मार्केट में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. न्यू मार्केट निवासी महावीर अग्रवाल की पत्नी राशन दुकान से घर लौट रही थी. वह घर के पास पहुंची ही थी कि युवक पहुंचे और पीछे बैठा युवक महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन लिया और दोनों फरार हो गये.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित पीटीपीएस न्यू मार्केट में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. बताया गया कि न्यू मार्केट निवासी महावीर अग्रवाल की पत्नी राशन दुकान से घर लौट रही थी. वह घर के पास पहुंची ही थी कि बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और पीछे बैठा युवक महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन लिया और दोनों फरार हो गये.

 

 

पीड़िता ने फौरन घटना की सूचना कटिया मुखिया किशोर महतो को दी. मुखिया ने तुरंत इसकी जानकारी पतरातू थाना को दी. साथ ही पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत थाने में दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया गया कि वारदात की तस्वीर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही