Search

 
 
 

मिडिल ईस्ट तनाव: कृषि मंत्री ने केंद्र से की यूरिया आपूर्ति पर प्लान बनाने की मांग

मध्य-पूर्व में बढ़ते ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव का असर अब कृषि पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार से यूरिया की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं ठोस रणनीति बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि आपूर्ति बाधित हुई तो खरीफ फसल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों पर सीधा असर पड़ेगा.
 

Ramgarh : मध्य-पूर्व में बढ़ते ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव का असर अब कृषि पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार से यूरिया की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं ठोस रणनीति बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि आपूर्ति बाधित हुई तो खरीफ फसल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों पर सीधा असर पड़ेगा.

 

रामगढ़ के सिद्धू-कान्हु स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद मंत्री ने कहा कि राज्य के किसान तेजी से प्रगति कर रहे हैं. सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है. उन्होंने किसानों से 80 से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

 

मंत्री ने बताया कि डीजल पंप सेट पर 90% अनुदान और मुख्यमंत्री ट्रैक्टर योजना जैसी सुविधाएं किसानों को सशक्त बना रही हैं. रामगढ़ के किसानों की सराहना किए. यहां सब्जी उत्पादन में राज्यस्तर पर अलग पहचान बनी है.2014 के मुकाबले राज्य में दूध उत्पादन 5-6 गुना बढ़ा है, जबकि मत्स्य पालन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

 

मेले के दौरान विभिन्न विभागों ने 8.79 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया. कार्यक्रम में विधायक ममता देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही