Search

 
 
 

पलामूः डीसी ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा, लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी

डीसी समीरा एस ने तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए.
 

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए. लंबित कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में पेयजल, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण, पथ निर्माण व विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई. डीसी ने वाटरवेज प्रमंडल की दोनों पाइपलाइन योजनाओं को तय समय सीमा में हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. चेक डैम की योजनाओं पर उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित और जिन योजनाओं पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है, उन्हें बंद करने की प्रक्रिया प्रारंभ करें. निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के कार्य में तेजी लाने के लिए जिला अभियंता को निर्देशित किया गया.

 

 

आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जल्द कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया. अधिकारियों से कहा कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं को संबंधित विभागों को समय पर हस्तांतरित करें. विभागीय कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे हर बैठक में प्रगति स्पष्ट रूप से नजर आए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही