Search

वृद्ध हत्याकांड : पांकी थाना में आठ नामजद पर FIR, जमीन विवाद व अंधविश्वास एंगल की जांच तेज

Palamu :  पांकी थाना क्षेत्र के केरकी गांव निवासी राजदेव पासवान हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस मामले में आठ नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, परिजनों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है.

 

हालांकि अब तक हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, राजदेव पासवान का अपने गोतिया के साथ जमीन विवाद चल रहा था, जिसे हत्या की एक बड़ी वजह माना जा रहा है. वहीं गांव में ओझा-गुनी के शक में हत्या किए जाने की भी चर्चा है.

 

हालांकि पुलिस ने इसे जांच का विषय बताते हुए किसी भी एंगल से इंकार नहीं किया है. पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

 

बता दें कि राजदेव पासवान रविवार को महुआ चुनने गए थे. इसी दौरान किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//