Search

 
 
 

चाईबासा : सर्विस राइफल साफ करते समय चली गोली, पुलिस जवान की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान की सर्विस राइफल से गलती से गोली चलने से मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान अजय किशोर खाका के रूप में हुई है.
 

Chaibasa :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान की सर्विस राइफल से गलती से गोली चलने से मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान अजय किशोर खाका के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि अजय अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहा था. इसी दौरान गलती से उसकी राइफल से गोली चल गई, जो सीधे उसको जा लगी. गोली लगते की खबर से कैंप में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवानों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. 

 

अजय किशोर खाका मूल रूप से गुमला जिला के रायडीह क्षेत्र के निवासी थे और चाईबासा में पोस्टेड थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया  है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 शुरुआती तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही