Search

 
 
 

धनबाद : ECL क्वार्टर में युवक की संदिग्ध मौत, खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका

जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित शांति कॉलोनी के ईसीएल क्वार्टर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान काजल राय के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
 

Dhanbad : जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित शांति कॉलोनी के ईसीएल क्वार्टर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान काजल राय के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

कीर्तन से परिजनों के लौटने पर खुला राज

बताया जा रहा है कि काजल राय रविवार देर शाम अपने क्वार्टर लौटे थे. उस समय घर पर कोई नहीं था. सभी सदस्य पास के गांव में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में गए थे. वह पूरी रात घर पर अकेला था. 


सुबह जब परिजन कीर्तन से वापस लौटे और घर का दरवाजा खोला, तो अंदर का मंजर देख सन्न रह गए. काजल राय खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे. उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे किसी हमले की आशंका जताई जा रही है.

 

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते भीड़ लग गई. घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. शुरुआती तौर पर आपसी रंजिश, लूटपाट या अन्य कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

 

हालांकि मौत के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. रिहायशी इलाके में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही