Search

 
 
 

साहिबगंज सदर अस्पताल का होगा कायाकल्प, झारखंड सरकार ने दी 5.57 करोड़ रुपए

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने साहिबगंज जिले के सदर अस्पताल के नवीनीकरण और जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ 57 लाख 70 हजार 300 रुपये की मंजूरी दी है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत स्वीकृत की गई है.
 

Sahibganj: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने साहिबगंज जिले के सदर अस्पताल के नवीनीकरण और जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ 57 लाख 70 हजार 300 रुपये की मंजूरी दी है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत स्वीकृत की गई है.

 

इस योजना का उद्देश्य अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है. नवीनीकरण के बाद सदर अस्पताल को आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज मिल सके.

 

स्वीकृत योजना के अनुसार अस्पताल के जी प्लस वन मुख्य भवन में सिविल, सेनेटरी और इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए करीब 2.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए टाइप 1 और टाइप 2 के स्टाफ क्वार्टर बनाए जाएंगे, जिस पर करीब 95 लाख रुपये खर्च होंगे.

 

अस्पताल परिसर की 760 मीटर लंबी चारदीवारी के जीर्णोद्धार और विस्तार पर 43.58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं पुराने बस स्टैंड, दुकानों और चार स्टाफ क्वार्टरों को हटाने के लिए 11.84 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. इस परियोजना को झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से ओपन टेंडर प्रक्रिया से कराया जाएगा. सरकार ने निर्देश दिया है कि पूरा काम 24 महीने के अंदर पूरा किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही