Search

झारखंड में 54 प्रतिशत की आबादी पर मिल रहा 14% आरक्षण– महेश्वर साहु

Ranchi: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने ‘आरक्षण बढ़ाओ’ और ‘रोजगार’ के मुद्दे को लेकर सोमवार को सम्मेलन किया. सम्मेलन में वक्ताओं ने राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताई है. वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समुदाय की 54 उपजातियां हैं और झारखंड में 54 प्रतिशत ओबीसी की आबादी है. जिनकी भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है.

 

सम्मेलन में बताया गया कि अविभाजित बिहार के दौरान ओबीसी को आबादी के अनुसार 27 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था, लेकिन झारखंड बनने के बाद इसे घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है. वैश्य मोर्चा के केद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि समाज को पूर्वजों के आदर्शों के बताए मार्ग पर चलना होगा. वर्तमान में वैश्य ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, जो अन्यायपूर्ण है. उन्होंने कहा कि, रोजगार और हिस्सेदारी नहीं मिल रहा है. 


लोहरदगा से आए जगदीश साहु ने सभा को संबोधित करते हुए समाज की एकजुटता पर जोर दिया. वैश्य मोर्चा के उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे विधानसभा में प्रभावी ढंग से नहीं उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर विधायकों और सांसदों के आवास का घेराव किया जाएगा. 


वरीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु ने कहा कि आबादी के अनुरूप आरक्षण का मुद्दा दशकों से लंबित है. 23 अप्रैल को रामगढ़ में वैश्य कार्यकर्ता महासम्मेलन होगा. जहां मोर्चा के आगे की रणनीति तथा कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे.

 

सम्मेलन में वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु, संजीव चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु, लखन अग्रवाल, केंद्रीय महासचिव चतुर साहु, मनोज कुमार मानू, शिव प्रसाद साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, जगदीश साहु, मुख्य प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, केंद्रीय सचिव राजेन्द्र साहु, जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु (रांची), राजकुमार केशरी (रामगढ़), महेंद्र प्रसाद साहु (हजारीबाग), युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, सचिव आदित्य पोद्दार, छात्र मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया समेत अन्य शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//