Search

 
 
 

चतरा-हजारीबाग रोड पर कोयला लदा हाइवा पेड़ से टकराया, हादसा टला

हाइवा चट्टी बारियातू से कोयला लोड कर कटकमसांडी डंप की ओर जा रहा था. इसी दौरान जामुन चौक के पास वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया.
 

Chatra : चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर सोमवार को कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. हादसा गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर स्थित जामुन चौक के पास हुआ. गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक-खलासी बाल-बाल बच गए.

 

मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा चट्टी बारियातू से कोयला लोड कर कटकमसांडी डंप की ओर जा रहा था. इसी दौरान जामुन चौक के पास वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया.

 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में चालक व खलासी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही