Search

 
 
 

मोदी सरकार की विदेश नीति पर राजद ने साधा निशाना

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में देश की वर्तमान स्थिति पर दिए गए बयान पर असंतोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जवाब देश और अंतरराष्ट्रीय हालात के अनुरूप नहीं है.
 

Ranchi : प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में देश की वर्तमान स्थिति पर दिए गए बयान पर असंतोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जवाब देश और अंतरराष्ट्रीय हालात के अनुरूप नहीं है.

 

कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि 28 फरवरी से इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए जा रहे संयुक्त हमलों में बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों, खासकर बच्चों की मौत हुई है, जो अत्यंत अमानवीय है. उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कड़ी निंदा की.

 

उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत और सकारात्मक रहे हैं, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण इन संबंधों में गिरावट आई है. यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर न तो कोई स्पष्ट विरोध दर्ज कराया और न ही शोक संवेदना व्यक्त की.

 

राजद प्रवक्ता ने आगे कहा कि केंद्र की विदेश नीति और कूटनीति के कारण देश को आने वाले समय में आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने आशंका जताई कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक और खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है.

 

उन्होंने यह भी कहा कि देश में एलपीजी गैस की कमी से लोग परेशान हैं और यदि यही स्थिति बनी रही तो महंगाई और बढ़ेगी. साथ ही  डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि आगामी समय में आम जनता को और अधिक महंगाई का सामना करना पड़ सकता है.

 

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही