Search

 
 
 

DIG अंजनी कुमार पहुंचे गिरिडीह, रामनवमी पर सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

DIG अंजनी कुमार झा सोमवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने एसपी कार्यालय के सभागार में पुलिस अधिकरियों के साथ बैठक कर रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा की. अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए.
 

Giridih : उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के DIG अंजनी कुमार झा सोमवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने एसपी कार्यालय के सभागार में पुलिस अधिकरियों के साथ बैठक कर रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा की. अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए. 

 

बैठक में जुलूस मार्ग, संवेदनशील क्षेत्रों और कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई. DIG ने अधिकारियों से पूछा कि जिला स्तर से अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत तो नहीं. कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, प्रमुख चौक-चौराहों व जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी से नजर रखें. असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर भी पैनी नजर रखने को कहा.

 

 

DIG ने बताया कि कहा कि पर्याप्त पुलिस बल मौजूद हैं. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाएं. विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही