Search

 
 
 

गिरिडीह : बेकाबू टैंकर ने 1 किमी तक मचाई तबाही, कई वाहन चपेट में, कई लोग घायल

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार टैंकर के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया. अनियंत्रित टैंकर ने करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर कहर बरपाया.
 

Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार टैंकर के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया. अनियंत्रित टैंकर ने करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर कहर बरपाया.

 

दौरान टैंकर ने दो बाइक और एक कार को अपनी चपेट में ले लिया. आगे चलकर एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें टैंकर चालक घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई.

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही