Search

 
 
 

LPG की बढ़ी कीमतों के खिलाफ रांची में राजद का विरोध मार्च, केंद्र पर साधा निशाना

राजधानी रांची सहित देशभर में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.
 

Ranchi : राजधानी रांची सहित देशभर में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. इसी मुद्दे को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने रांची में विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

 

प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. जो सरकार पहले महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानियों की बात करती थी, आज वही इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप है.

 

नेताओं ने आरोप लगाया कि आम जनता को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है और अगर मिल भी रहा है तो ब्लैक मार्केट में महंगे दामों पर बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जहां सिलेंडर की कीमत लगभग 1000 रुपये होनी चाहिए, वहीं लोगों को 1500 से 1700 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं.

 

राजद नेताओं ने यह भी कहा कि मंत्री और बड़े नेता आम जनता की समस्याओं को समझ नहीं पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं. जबकि आम लोग रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

 

उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश को "विश्व गुरु" बनाने की बात तो की जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. आज महंगाई से आम जनता त्रस्त है और उनका भविष्य असुरक्षित होता जा रहा है.अंत में राजद कार्यकर्ताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द महंगाई पर नियंत्रण करे और आम लोगों को राहत प्रदान करे, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही