Search

 
 
 

रांची : वीर चंद्र पटेल की 115वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सेवा भाव अपनाने का आह्वान

रांची में स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र पटेल की 115वीं जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो मुख्य रूप से उपस्थित रही. रोशनी खलखो ने कहा कि वीर चंद्र पटेल का व्यक्तित्व हमें निःस्वार्थ सेवा भाव की प्रेरणा देता है. उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया.
 

Ranchi : रांची में स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र पटेल की 115वीं जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो मुख्य रूप से उपस्थित रही. रोशनी खलखो ने कहा कि वीर चंद्र पटेल का व्यक्तित्व हमें निःस्वार्थ सेवा भाव की प्रेरणा देता है. उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया.

Uploaded Image

स्थित वीर चंद्र पटेल क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने संयुक्त बिहार के मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी रहे वीर चंद्र पटेल के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी सोच ने प्रदेश के विकास को नई दिशा दी और समाज में, विशेषकर महिलाओं के बीच, जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई.

 

कार्यक्रम में नव-निर्वाचित वार्ड पार्षदों—नीलम चौधरी, सविता लिंडा, ममता देवी, परमेश्वर सिंह, सुनीता तिग्गा और पीटर खलखो ने भी अपने विचार व्यक्त किए. वहीं पूर्व पार्षद निरंजन कुमार और कृष्णा महतो ने भी वीर चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

‘पटेल युवा समाज’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रमेश कुमार, डीपी सिंह, सरदार पटेल क्लब के महासचिव रविन्द्र कुमार सिंह और अध्यक्ष चंद्रेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ डॉ. मनोज कुमार ने किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही