Search

 
 
 

देवघरः मखदूम बाबा की मजार पर उर्स मेला 29 से

सारठ के मुस्लिम टोला में स्थित हजरत मखदूम शाह जहानियां जहांगस्त रहमतुल्ला की दरगाह पर 29 मार्च से वार्षिक उर्स मेला लगेगा. 3 अप्रैल तक चलने वाले इस 6 दिवसीय उर्स मेले की तैयारी को लेकर थाना परिसर में को कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बतौर मुख्य अतिथि विधायक चुन्ना सिंह शरीक हुए.
 

Deoghar : देवघर जिले के सारठ के मुस्लिम टोला में स्थित हजरत मखदूम शाह जहानियां जहांगस्त रहमतुल्ला की दरगाह पर 29 मार्च से वार्षिक उर्स मेला लगेगा. 3 अप्रैल तक चलने वाले इस 6 दिवसीय उर्स मेले की तैयारी को लेकर थाना परिसर में को कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बतौर मुख्य अतिथि विधायक चुन्ना सिंह शरीक हुए.


बैठक में उर्स मेले को सफल बनाने पर चर्चा की गई. विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि मखदूम बाबा की दरगाह पर लगने वाले वार्षिक मेले में सभी समुदाय के लोग चादर पोसी करने के लिए आते हैं. इसे सफल मनाने के लिए प्रशासन व संगठनों में बेहतर सामन्वय जरूरी है.

 

 

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को परिसर में फैली गंदगी को अविलंब हटाकर सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को भी गंभीर होकर काम करना होगा. आसपास व्यापक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. थाना प्रभारी दीपक कुमार शाह ने कहा कि मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही