Search

 
 
 

रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम की वर्दी का रंग बदला गया

 
खाकी वर्दी से भ्रम की स्थिति के चलते जारी किया गया आदेश
Ranchi : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम अब खाकी वर्दी का इस्तेमाल नहीं करेगी. इसकी जगह आरएमसी प्रतीक चिह्न के साथ नेवी ब्लू शर्ट और काला पेंट, जूता व टोपी पहनना होगा. बताया गया कि स्टार लगी खाकी वर्दी से लोगों में भ्रम पैदा होने की बात सामने आने पर यह आदेश दिया गया है. इसके लिए पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा पत्र जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट ऑफिसर द्वारा जिला पुलिस की भांति खाकी वर्दी एवं स्टार का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इसको लेकर विभिन्न माध्यमों से भी शिकायतें प्राप्त होती रही हैं. इस वजह से निगम की इंफोर्समेंट ऑफिसर की वर्दी को पुलिस से भिन्न करने का आदेश जारी किया जाता है.

क्या होगा वर्दी का रंग

  • शर्ट- नेवी ब्लू आरएमसी के प्रतीक चिह्न के साथ
  • पैंट - नवी ब्लू
  • जूता - ब्लैक
  • बेल्ट- ब्लैक
  • कैप- ब्लैक आरएमसी के प्रतीक चिह्न के साथ
इसे भी पढ़ें – गडकरी">https://lagatar.in/gadkari-clarifies-no-proposal-to-impose-10-percent-additional-gst-on-diesel-vehicles/">गडकरी

ने दी सफाई,  डीजल वाहनों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त  जीएसटी लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही