Search

 
 
 

एक करोड़ रुपये से अधिक ITC लेने के मामले में चतरा में वाणिज्यकर विभाग की जांच

Chatra News : वाणिज्य कर विभाग को अपने डाटा एनालिसिस विंग से श्रमिक सहयोग समिति द्वारा अधिक ITC लिये जाने की सूचना मिली थी. इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक ITC लेने का अनुमान किया गया था.
 
Sarkar

Chatra News : आयकर विभाग ने टंडवा में एक करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने के आरोप में श्रमिक सहयोग समिति के प्रतिष्ठान में जांच की. जांच के दौरान समिति ने अधिक ITC लेने की बात स्वीकार की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

साथ ही अपने CA से गणना करवा कर अधिक लिये गये ITC को चार-पांच नवंबर तक जमा करने का वायदा किया. समिति के ठिकानों पर जांच पड़ताल का काम शाम करीब छह बजे बंद हो गया.

 

वाणिज्य कर विभाग को अपने डाटा एनालिसिस विंग से श्रमिक सहयोग समिति द्वारा अधिक ITC लिये जाने की सूचना मिली थी. इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक ITC लेने का अनुमान किया गया था.

 

इस सूचना के आधार पर विभागीय अधिकारियों के दल ने श्रमिक सहयोग समिति की जांच की. यह समिति ठेका लेकर श्रमिकों की आपूर्ति का काम करती है. इसके अलावा कोयला परिवहन का काम भी करती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही