Ranchi : वाणिज्य कर विभाग ने रामगढ़ और हजारीबाग के दो कोल ट्रांसपोर्टरों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. इन कोल ट्रांसपोर्टरों द्वारा वाणिज्य कर चोरी किये जाने की आशंका जतायी गयी है. बताया जाता है कि वाणिज्यकर विभाग के एनालिसिस विंग ने कोल ट्रांसपोर्टरों द्वारा दाखिल किये गये व्यापारिक रिटर्न के ब्योरे के विश्लेषण के बाद मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की है. इन कोल ट्रांसपोर्टरों द्वारा अपने रिटर्न में वास्तविक व्यापारिक गतिविधियों की सूचना छिपाये जाने के संकेत मिले हैं.
इसे भी पढ़ें

